How to Get AdSense Approval for News a Portal
Home » Uncategorized » हाजीपुर मुजफ्फरपुर रेल खंड गोरौल रेलवे स्टेशन का निकट रेलवे पटरी पर एक व्यक्ति का शव पाया गया।

हाजीपुर मुजफ्फरपुर रेल खंड गोरौल रेलवे स्टेशन का निकट रेलवे पटरी पर एक व्यक्ति का शव पाया गया।

मुज़फ्फरपुर -हाजीपुर रेल खंड के गोरौल स्टेशन के निकट बुधवार की सुबह  एक शव को रेलवे ट्रैक पर देख लोगो की भीड़ इकठ्ठा हो गई,
मृतक लग भग 40 वर्ष का था. इस घटना की सुचना पुलिस को दी गयी. सुचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और आर पी एफ के जवान घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल किया.
कुछ देर बाद मे यह जानकारी मिली की कर्पूरी चौक के निकट के जगदीश राय का 40 वर्षीय पुत्र दिनेश राय  मंगलवार शाम से ही गायब है.
सुचना पर मृतक के घरवाले पहुँचे और शव का शिनाख्त की. बताया गया है की मृतक कर्ज से परेशान चल रहा था. चार भाइयो मे दिनेश सब से बड़ा भाई था. मृतक के चार बच्चो मे दो लड़की बड़ी और दो लड़का छोटा है. उसपर कर्ज तो था ही दूसरी तरफ वह अपनी लड़की की शादी को लेकर भी परेशान रहता था.
इन्ही सभी परेशानियों से तंग आकर उसने ट्रेन से कटकर अपनी जान गवा दी.
दिनेश एक छोटा सा गुमटी मे दुकान चलाता था.
स्थानीय कुछ लोगो ने बताया की दिनेश बहुत ही मिलनसार व्यक्ति था. शव की पहचान के बाद , पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर भेज दिया,
. इस ह्रदय विदारक घटना की सूचना मिलते ही मृतक के घर एवं टोले मे कोहराम मच गया.
सभी ने कहा दिनेश अच्छा व्यक्ति था, लेकिन उसके भीतर की वेदना को पहले जानने की कोशिश किसी ने नहीं की.
थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि रेलवे ट्रैक से एक व्यक्ति का पाया गया है जिसे कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर भेज दिया गया है,

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This