How to Get AdSense Approval for News a Portal
Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » 23 वर्षीय युवती का अपहरण अपहृत युवती के पिता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई

23 वर्षीय युवती का अपहरण अपहृत युवती के पिता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई

गोरौल थाना क्षेत्र के एक गांव से 23 वर्षीय युवती का अपहरण कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है।इस संबंध में अपहृत युवती के पिता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई , दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि बिते वृहस्पतिवार को उसकी पुत्री घर से गायब हो गई .  खोजविन करने पर पता चला कि भगवानपुर थाना क्षेत्र के मांगनपुर गांव निवासी उज्वल कुमार, विकास कुमार, विक्रम कुमार ने मेरी पुत्री का अपहरण कर के ले गया है.  पीड़ित पिता ने जब अपहरण कर्ता के घर पूछताछ करने गया तो अपहरण कर्ता के पिता देवानन्द पांडेय एंव मां रीता देवी ने गाली गलौज करते हुए घर से भगा दिया और कहा कि हमारा पुत्र अपहरण किया है तुमको जो बुझाए करो . दर्ज प्राथमिकी में युवती की हत्या एंव अनैतिक कार्य कराने की संका जाहिर की गई है
    थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि कई लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है . यह मामला प्रेम प्रसंग का है या अपहरण का इसकी छानबीन की जा रही है। Goraul

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This