How to Get AdSense Approval for News a Portal
Home » एजुकेशन » उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोदीपुर पर बाल संसद का गठन।

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोदीपुर पर बाल संसद का गठन।

नए शैक्षणिक सत्र 2025- 2026 के लिए उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोदीपुर पर बाल संसद का गठन किया गया। प्रधानाध्यापक विनोद कुमार की अध्यक्षता में आयोजित गठन की प्रक्रिया का नेतृत्व शिक्षक धर्मेंद्र कुमार ने किया। लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न मतदान की प्रक्रिया के दौरान प्रधानमंत्री के पद के लिए वर्ग 8 की छात्रा तन्नू के नाम का प्रस्ताव मुस्कान ने दिया तो दूसरी तरफ आदर्श के नाम का प्रस्ताव शिवम ने दिया। मतदान के दौरान तन्नू को 29 मत प्राप्त हुए जबकि आदर्श को 26 मत मिले। इस प्रकार बाल संसद के प्रधानमंत्री के रूप में तीन मतों से तन्नू को विजय घोषित किया गया ।इसी प्रकार मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों का भी चुनाव छात्र छात्राओं ने किया। मंत्रीमंडल के अन्य सदस्यों में उप प्रधानमंत्री पियूष, आदर्श शिक्षा मंत्री, अनमोल उप शिक्षा मंत्री  सह मीना  मंत्री, शिवम और दिव्या पुस्तकालय मंत्री ,रूपम एवं तेजस्वी जल एवं कृषि मंत्री, आदित्य और विजेता स्वास्थ्य एवं स्वच्छता मंत्री, बादल और मुस्कान खेल एवं सांस्कृतिक मंत्री, मयंक और प्रीति आपदा प्रबंधन मंत्री एवं अरिहंत और शिवानी संयुक्त रूप से समय प्रबंधन मंत्री निर्वाचित हुई ।वहीं नोडल शिक्षक के रूप में विपिन कुमार एवं रिंकू कुमारी का चयन बच्चों ने किया। शिक्षकों का चयन भी मतदान के द्वारा ही किया गया। गठन के पश्चात नोडल शिक्षक विपिन कुमार ने सभी चयनित बाल संसद सदस्यों को कर्तव्य बोध करवाया  साथ ही उनके अपने कर्तव्य पालन को लेकर शपथ भी दिलवाई। मौके पर शिक्षिका विभा रानी, ज्योति भारती ने भी बच्चों को संबोधित किया।

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This