How to Get AdSense Approval for News a Portal
Home » बिहार » पुलिस ने पिस्टल के साथ दो अपराधी को किया गिरफ्तार ।

पुलिस ने पिस्टल के साथ दो अपराधी को किया गिरफ्तार ।

गोरौल। बेलसर थाना क्षेत्र के भाई बहन चौक पर वाहन जांच के क्रम में पिस्टल के साथ दो अपराधी को गिरफ्तार किया गया हैं। बताया की बेलसर पुलिस ने सोमवार  रात्रि वाहन जांच कर रही थी इसीबीच लालगंज की  तरफ से एक बाईक पर सवार दो लोग आ रहे थे, जिसे रुकने का इशारा किया गया  लेकिन दोनों गाड़ी छोड़कर भागने लगे जिसे पुलिस बल के साथ खदेड़ कर पकड़ लिया गया। पकड़ाये व्यक्ति की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के तुर्की थाना अंतर्गत लुकी नंदलाल गांव निवासी संजीत कुमार उर्फ भोला एवं सुधीर कुमार के रूप में किया गया हैं। दोनों की जब तलासी लिया गया तो एक देशी पिस्टल दो जिंदा कारतूस एक खोखा एक वाइक और दो मोबाइल जप्त किया गया हैं। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर  दोनों अपराधियों को न्यायीक हिरासत में दिया है । रिपोर्ट जाहिद वारसी

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This