गोरौल (वैशाली)। प्रखंड क्षेत्र में रमजान के पाक महीने के आखिरी जुमे यानी ‘अलविदा जुमा’ की नमाज़ पूरे धार्मिक उत्साह और शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। जाहिद वारसी की रिपोर्ट के अनुसार, क्षेत्र के हरशेर, इनायत नगर, भिखनपुरा, गुलजार बाग और इस्लामपुर समेत तमाम गांवों की मस्जिदों में बड़ी संख्या में मुस्लिम भाइयों ने नमाज अदा की।
इस अवसर पर जामा मस्जिद हरशेर के इमाम गुलाम मुर्तजा कादरी ने खुत्बे (धर्मोपदेश) के दौरान अलविदा जुमा की अहमियत पर रोशनी डाली। उन्होंने कहा कि अलविदा जुमा हमें यह पैगाम देता है कि बरकतों वाला यह पाक महीना अब रुखसत होने को है और ईद का त्योहार करीब है। उन्होंने खुत्बे में जोर देते हुए कहा, “हमें इस मुबारक महीने में ज्यादा से ज्यादा इबादत करनी चाहिए और बुरे कामों से हमेशा के लिए तौबा करनी चाहिए। वह इंसान बदनसीब है, जो इस पाक महीने में भी खुदा से अपने गुनाहों की माफी न मांग सके।”
इमाम साहब ने यह भी स्पष्ट किया कि अलविदा जुमा कोई अलग पर्व नहीं है, बल्कि हर जुमे की तरह यह भी एक मुबारक दिन है। नमाज के बाद सभी नमाजियों ने हाथ उठाकर अल्लाह से मुल्क की खुशहाली, समाज में भाईचारे और अमन-चैन के लिए खास दुआएं मांगी। पूरे प्रखंड क्षेत्र में सुरक्षा और शांति के बीच नमाज संपन्न हुई।








One response to “गोरौल प्रखंड में अकीदत के साथ अदा की गई ‘अलविदा जुमा’ की नमाज़, मुल्क में अमन-चैन की मांगी गई दुआ।”
Need a tk vs388 account? The registration was super quick and easy. I was up and running in minutes. No crazy verification hoops to jump through either. Sign up: tk vs388