Home » बिहार » गोरौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 176 बोतल विदेशी शराब के साथ कारोबारी दबोचा गया, दूसरा फरार।

गोरौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 176 बोतल विदेशी शराब के साथ कारोबारी दबोचा गया, दूसरा फरार।

गोरौल (वैशाली)।
बिहार में पूर्ण शराबबंदी को प्रभावी बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गोरौल थाना पुलिस ने मंगलवार की देर रात सोंधो मुबारकपुर गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने एक शराब कारोबारी को मौके से गिरफ्तार किया, जबकि उसका एक अन्य साथी भागने में सफल रहा।
घटना के संबंध में थाने में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक (ASI) अशोक कुमार यादव द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, पुलिस टीम मंगलवार रात गश्ती पर थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि सोंधो मुबारकपुर गांव में कुछ लोग विदेशी शराब का स्टॉक जमा कर उसे बेचने की फिराक में हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम बताए गए स्थान पर पहुंची। पुलिस की गाड़ी देख दो व्यक्ति भागने लगे, जिनमें से एक को पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान गांव के ही दिलीप महतो के रूप में हुई है। वहीं, फरार व्यक्ति की पहचान संजय कुमार के रूप में की गई है।
पुलिस ने जब आरोपी के बथान (पशु आश्रय) की तलाशी ली, तो वहां से चार प्लास्टिक की बोरियों में छिपाकर रखी गई कुल 176 बोतलें (88 लीटर) विदेशी शराब बरामद हुईं।
थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी दिलीप महतो को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। वहीं, फरार चल रहे दूसरे कारोबारी संजय कुमार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।
रिपोर्ट: जाहिद वारसी

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This