Home » Uncategorized » जनगणना 2027 को लेकर तैयारी तेज, प्रगणकों और सुपरवाइजरों ने की समन्वय बैठक।

जनगणना 2027 को लेकर तैयारी तेज, प्रगणकों और सुपरवाइजरों ने की समन्वय बैठक।

गोरौल (वैशाली): आगामी जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण कार्य को त्रुटिहीन और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में रूसुलपुर कोरीगांव पंचायत के सभी 3 सुपरवाइजरों और 18 प्रगणकों की एक महत्वपूर्ण बैठक नवसृजित प्राथमिक विद्यालय रूसुलपुर कोरीगांव के परिसर में आयोजित की गई।
बैठक की शुरुआत विद्यालय के प्रधान शिक्षक धर्मेंद्र कुमार द्वारा सभी कर्मियों के स्वागत के साथ हुई। बैठक के दौरान सुपरवाइजर सह फील्ड ट्रेनर धर्मेंद्र कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिया कि मकान सूचीकरण के दौरान एक भी मकान गणना से छूटने न पाए। प्रगणकों ने अपने-अपने आवंटित एचएलबी (HLB) के नक्शों पर विस्तृत चर्चा की और आपसी समन्वय के लिए पड़ोसी एचएलबी के प्रगणकों के साथ भी तालमेल बिठाया।
सटीकता सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रगणकों ने सुपरवाइजरों के साथ मिलकर अपने क्षेत्रों का स्थलीय मुआयना भी किया। इस दौरान आवास सहायक असगर अंजुम और विकास मित्र रामचंद्र राम ने पंचायत के कुल 18 एचएलबी के मानचित्रों (Map) पर तकनीकी चर्चा की।
इस अवसर पर सुपरवाइजर नरेंद्र प्रसाद सिंह, उपेंद्र कुमार के साथ प्रगणक प्रभाकर कुमार, अरविंद कुमार, प्रिंस कुमार, सुजीत कुमार, विशाल कुमार, सूरज कुमार, कुंदन कुमार, मुकेश कुमार सिंह, अंशु कुमार, शिवेंद्र कुमार, दीपक कुमार रजक, जितेंद्र कुमार, सुनील कुमार और सनोज कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे।

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This