Home » Uncategorized » गोरौल में पुलिस को खुली चुनौती: थाना कैंपस से सटे अस्पताल परिसर से दिनदहाड़े बाइक चोरी।

गोरौल में पुलिस को खुली चुनौती: थाना कैंपस से सटे अस्पताल परिसर से दिनदहाड़े बाइक चोरी।

वैशाली जिले में बेखौफ चोरों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। ताजा मामला गोरौल थाना क्षेत्र का है, जहाँ चोरों ने पुलिस थाने के ठीक बगल में स्थित सरकारी अस्पताल परिसर से एक मोटरसाइकिल उड़ा लिया।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), गोरौल कैंपस।
हैरानी की बात यह है कि जिस CHC कैंपस से चोरी हुई है, वह गोरौल थाना परिसर से बिल्कुल सटा हुआ है। अस्पताल की सुरक्षा के लिए वहां दर्जनों सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं। इसके बावजूद, घनी आबादी और भारी सुरक्षा के बीच चोरों ने नगर पंचायत कर्मी की बाइक पर हाथ साफ कर दिया।
नगर पंचायत कार्यालय में कार्यरत कर्मी अपनी ड्यूटी के दौरान बाइक खड़ी कर अस्पताल कैंपस के पास किसी काम से गए थे। जब वे वापस लौटे, तो उनकी स्प्लेंडर वहां से गायब थी। पीड़ित ने घटना की सूचना स्थानीय थाने को दे दी है।
थाने के बगल में हुई इस चोरी से पुलिस की गश्त और सुरक्षा दावों की पोल खुल गई है। फिलहाल पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगालने और चोरों की पहचान करने में जुट गई है। स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर काफी आक्रोश है कि यदि थाने के बगल में ही  कर्मचारी सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता का क्या होगा।

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This