Home » Uncategorized » एक महिला ने अपने पति पर दुसरी महिला से शादी करने का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

एक महिला ने अपने पति पर दुसरी महिला से शादी करने का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

गोरौल थाना क्षेत्र के महमदपुर पोझा गांव में एक महिला ने अपने पति पर दुसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है , पिड़ीत महिला साजदा खातून के द्वारा थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि उसे तीन पुत्री एवं पुत्र है, बड़ी पुत्री महजबीं खातून 13 वर्ष की है दुसरी पुत्री आशियाना खातून 11 वर्ष तीसरी पुत्री दिलनशी खातून 9 वर्ष की है, तथा चौथा  7 वर्ष का पुत्र मोहम्मद मुजाहीद है, इसके बावजूद उसके पति मोहम्मद मुबारक को मुजफ्फरपुर जिले के बरियारपुर थाना अंतर्गत बहादुरपुर गांव निवासी मोहम्मद वाहिद अंसारी बहला फुसलाकर अपने घर ले गया और अपने विवाहित पुत्री शबिना खातून से दुसरी शादी करवा दी, शादी के बाद मुबारक कुछ दिनों तक अपने बच्चे पत्नी और मां कि देख भाल किया उसके बाद बहादुरपुर ही रहने लगा, बीते 26 अप्रैल को आधा दर्जन लोग महमदपुर पोझा आ धमके और शाजदा एवं उसके बच्चे को घर से बाहर निकालने लगे विरोध करने पर सभी ने उसके साथ मारपीट करते हुए गला दबा दिया और अश्लील हरकत करने लगा इतना ही नही घर में रखे सारा सामान लुट कर ले गया, इस मामले में मुबारक के अलावे वाहिद अंसारी, मोहम्मद शमसुल,मोहम्मद जावेद, सहित छह लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है,

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This