Home » Uncategorized » गोरौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्कूली बच्चों से लॉकेट छीनने वाले ‘झपट्टा मार’ गिरोह का भंडाफोड़, दुकानदार समेत 4 गिरफ्तार।

गोरौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्कूली बच्चों से लॉकेट छीनने वाले ‘झपट्टा मार’ गिरोह का भंडाफोड़, दुकानदार समेत 4 गिरफ्तार।

गोरौल थाना क्षेत्र के फतेहपुर गोपाली चौक के पास स्कूली बच्चों को निशाना बनाने वाले एक शातिर झपट्टा मार गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के तीन अपराधियों के साथ-साथ लूटा हुआ सोना खरीदने वाले एक दुकानदार को भी गिरफ्तार कर लिया है।मिली जानकारी के अनुसार, राजकीय मध्य विद्यालय फतेहपुर से पढ़ाई कर घर लौट रहे 8 वर्षीय छात्र यश कुमार के गले से अपराधियों ने सोने का लॉकेट छीन लिया और फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही गोरौल थानाध्यक्ष सुनील कुमार और सहायक अवर निरीक्षक अशोक यादव ने पुलिस बल के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी शुरू की। पकड़े गए अपराधियों की निशानदेही पर पुलिस ने महुआ थाने के वार्ड नंबर तीन स्थित एक आभूषण दुकान पर छापा मारा। वहाँ से दुकानदार राजन साह को गिरफ्तार किया गया, जिसने छीना हुआ लॉकेट खरीदा था। पुलिस ने दुकानदार के पास से यश कुमार का सोने का लॉकेट भी बरामद कर लिया है।थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि यह गिरोह स्कूल की छुट्टी के समय बाइक से घूमता था और अकेले पाकर छोटे बच्चों के गले से सोने के गहने (हनुमनी/लॉकेट) छीन लेता था। उन्होंने कहा कि पकड़े गए सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। अब स्कूल के समय पुलिस विशेष रूप से चौकस रहेगी और बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।रिपोर्ट: जाहिद वारसी

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This

Recent Post