गोरौल (वैशाली): प्रखंड के तीन प्राथमिक कृषि साख समितियों (पैक्स) के चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इन पैक्सों में चुनावी प्रक्रिया के तहत बुधवार से नामांकन दाखिल करने का कार्य शुरू हो रहा है।प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि यह चुनाव इनायतनगर, गोरौल भगवानपुर एवं रसूलपुर तुर्की पैक्स के अध्यक्ष और प्रबंध समिति सदस्यों के पदों के लिए कराया जा रहा है। चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।चुनाव से जुड़ी मुख्य तिथियां:नामांकन की तिथि: 20 और 21 मईनामांकन पत्रों की संवीक्षा (स्क्रूटनी): 22 और 23 मईनाम वापसी की अंतिम तिथि: 26 मईमतदान की तिथि: 3 जूनप्रखंड कार्यालय में नामांकन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने जरूरी दस्तावेजों के साथ नामांकन पत्र दाखिल करना होगा। मतदान संपन्न होने के बाद ही मतों की गिनती की जाएगी।








