Home » Uncategorized » गोरौल में चोरी के सामान और नगदी के साथ दो चोर गिरफ्तार, भेजे गए जेल।

गोरौल में चोरी के सामान और नगदी के साथ दो चोर गिरफ्तार, भेजे गए जेल।

गोरौल (वैशाली)। स्थानीय थाना क्षेत्र के धाने गोरौल गांव में बीते रविवार को हुई चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी गए सोने के आभूषण और ₹11,000 की नगदी भी बरामद कर ली है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान धाने गोरौल गांव के ही सुमन कुमार और राज कुमार के रूप में हुई है।बकरी बेचकर रखे थे रुपयेइस मामले को लेकर पीड़ित महिला गंगाजली देवी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, उन्होंने हाल ही में अपनी एक बकरी ₹9,000 में बेची थी। इस राशि को उन्होंने घर के बक्से में रखा था, जहां पहले से ₹2,000 और सोने के जेवर मौजूद थे। दोनों चोरों ने घर में घुसकर कुल ₹11,000 नगद और आभूषण उड़ा लिए थे। चोरी के बाद ग्रामीणों ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों आरोपियों को दबोच लिया और पुलिस को सौंप दिया।पूछताछ में कबूला जुर्मथानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि हिरासत में लेने के बाद जब दोनों आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की गई, तो उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने शत-प्रतिशत चोरी का सामान और नगद राशि बरामद कर ली है। थानाध्यक्ष ने पुष्टि की है कि कानूनी प्रक्रिया और पूछताछ पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This