
गोरौल थाना क्षेत्र के सोंधो कहरटोली गांव से विदेशी शराब के साथ साथ दो पिस्टल एक मैगजीन के साथ विदेशी शराब बरामद किया गया है . इस सम्बन्ध में थाना अध्यक्ष सुनील कुमार के द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में बताया है कि गश्ती के दौरान सुचना मिली कि सोंधो कहरटोली गांव में दो व्यक्ति विदेशी शराब बेचने के लिए लाकर अपने घर रखे हुआ है . सुचना के आधार पर जब वहां पहुंचा तो पुलिस कि गाड़ी देख दो व्यक्ति भागने लगा जिसे पकड़ने का प्रयास किया गया लेकिन वह भागने में सफल रहा. फरार दोनों की पहचान गांव के ही सोनु कुमार एवं सुमित कुमार के रूप में कि गई है. जब उसके घर की तलाशी ली गई तो दो पिस्टल एवं एक जिन्दा कारतूस के साथ नेपाल निर्मित विभिन्न बोतलों में बंद लगभग 45 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों फरार को पकड़ने के लिए सघन छापेमारी कि जा रही है. जल्द ही दोनों को पकड़ लिया जायेगा . Channel का नाम भारत दर्शन 24 फेसबुक के लिए 9.16 bala पोस्टर तैयार कर दीजिए







