गोरौल (वैशाली): पैक्स चुनाव 2026 के नतीजों ने गोरौल प्रखंड में चुनावी सरगर्मी बढ़ा दी है। देर रात आए परिणामों में इनायतनगर से पूजा कुमारी, गोरौल भगवानपुर से शंभु चौरसिया और रुसुलपुर तुर्की पंचायत से अनुज कुमार पैक्स अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किए गए हैं। निर्वाची पदाधिकारी सुजीत कुमार और श्रम परिवर्तन पदाधिकारी अंकित कुमार ने सभी विजेताओं को जीत का प्रमाण पत्र सौंप दिया है।प्रमाण पत्र मिलते ही समर्थकों ने अबीर-गुलाल उड़ाकर और ‘जिंदाबाद’ के नारों के साथ जीत का जश्न मनाया। नवनिर्वाचित अध्यक्षों ने कहा कि उनकी प्राथमिकता किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराना और पैक्स को पारदर्शी बनाना है।








