गोरौल (वैशाली)। स्थानीय थाना क्षेत्र के मनपुरा गांव में दहेज की खातिर ससुराल वालों द्वारा एक विवाहिता को बेरहमी से मारपीट कर घर से निकाल देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता रुकसार खातून ने गोरौल थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।शादी के कुछ दिन बाद से ही प्रताड़नाथाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में पीड़िता रुकसार खातून ने बताया कि मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार एक वर्ष पूर्व उसकी शादी मनपुरा गांव के ही मोहम्मद गुलाम के साथ हुई थी। शादी के कुछ ही दिनों बाद से उसका पति मोहम्मद गुलाम उसके साथ मारपीट करने लगा। वह अक्सर पीड़िता को जबरन घर से बाहर निकाल देता था, जिसके कारण वह अपने मायके रहने को मजबूर थी।रास्ते में छोड़कर भागा पति, फिर मांगी बाइक और नकदीपीड़िता के अनुसार, १५ दिन पूर्व उसका पति उसे विदाई कराकर मायके से लाया, लेकिन रास्ते में ही उसे अकेला छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद जैसे-तैसे वह ससुराल पहुंची। करीब १० दिन पहले ससुराल वालों ने उसके साथ दोबारा मारपीट की। आरोपियों ने पीड़िता के सामने शर्त रखी कि यदि उसे इस घर में रहना है, तो अपने मायके से ७० हजार रुपये नगद और एक मोटरसाइकिल मांग कर लानी होगी। मांग पूरी न होने पर उसे मारपीट कर घर से खदेड़ दिया गया।सात लोगों के खिलाफ मामला दर्जन्याय की गुहार लेकर थाने पहुंची पीड़िता के बयान पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। इस मामले में पीड़िता के पति मोहम्मद गुलाम सहित ससुराल पक्ष के सात लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।(रिपोर्ट: जाहिद वारसी)








