How to Get AdSense Approval for News a Portal
Home » Uncategorized » राजकीय प्राथमिक विद्यालय चकव्यास में नगर पंचायत कर्मियों और स्वच्छता साथियों ने सामूहिक रूप से किया योगाभ्यास।

राजकीय प्राथमिक विद्यालय चकव्यास में नगर पंचायत कर्मियों और स्वच्छता साथियों ने सामूहिक रूप से किया योगाभ्यास।

गोरौल (वैशाली)।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर पंचायत गोरौल के वार्ड संख्या 09 में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय चकव्यास के प्रांगण में एक दिवसीय सामूहिक योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नगर पंचायत के अधिकारियों, स्वच्छता प्रभारियों, सफाई कर्मियों और विद्यालय परिवार ने एक साथ मिलकर विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया और जीवन में योग को नियमित रूप से अपनाने का संकल्प लिया।शिविर में मुख्य रूप से उपस्थित स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के प्रोजेक्ट मैनेजर शशांक शुक्ला और शिवशंकर झा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। अधिकारियों ने उपस्थित कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि जो सफाई कर्मी और स्वच्छता साथी दिन-रात क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाने में जुटे रहते हैं, उनके खुद के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ रखने के लिए योग बेहद जरूरी है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रणव कुमार एवं शिक्षक राकेश कुमार पप्पू के कुशल नेतृत्व में सभी को क्रमवार प्राणायाम, अनुलोम-विलोम और सूर्य नमस्कार जैसी क्रियाएं कराई गईं।शिविर में इनकी रही सराहनीय उपस्थिति:इस सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में नगर पंचायत गोरौल के सफाई जमादार दीपक कुमार, सुपरवाइजर अशोक सिंह, सुनील कुमार सिंह, ब्रजेश कुमार सिंह, रौशन सिंह, संतोष कुमार, पांचू सहनी, हेमंत कुमार और रंजन कुमार ने पूरी टीम का नेतृत्व किया। वहीं स्वच्छता साथी चंचल कुमारी, रोहित और ऋतुराज के साथ-साथ सफाई कर्मी नीलम देवी, कांति देवी, मालती देवी, कपालेश्वर राम, रमेश मल्लिक, किरण देवी, सुनीता देवी, रेखा देवी, शारदा देवी, सुग्गा मल्लिक, गोलू मल्लिक, चंदन, रोहित मल्लिक एवं किशन ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वाहनों के सुचारू परिचालन के लिए तैनात ड्राइवर शिवजी ठाकुर और मुकेश सिंह भी योग मुद्रा में नजर आए। अंत में सभी कर्मियों को नियमित योग करने की शपथ दिलाकर कार्यक्रम का समापन किया गया।

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This