How to Get AdSense Approval for News a Portal
Home » Uncategorized » *NRSM फिल्म्स प्रोडक्शन का विस्तार, फिल्म निर्माण और मीडिया सेवाओं में बढ़ा कदम

*NRSM फिल्म्स प्रोडक्शन का विस्तार, फिल्म निर्माण और मीडिया सेवाओं में बढ़ा कदम

मुजफ्फरपुर: शहर के रामबाग रोड, रमना मिठनपुरा स्थित एनआरएसएम फिल्म्स प्रोडक्शन (NRSM Films Production) फिल्म निर्माण, वीडियो शूटिंग, वीडियो एडिटिंग, बैकग्राउंड स्कोर और ग्राफिक्स डिज़ाइनिंग के क्षेत्र में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहा है। संस्था का उद्देश्य रचनात्मक और गुणवत्तापूर्ण कंटेंट के माध्यम से लोगों की कल्पनाओं को साकार करना है।

संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि NRSM फिल्म्स प्रोडक्शन आधुनिक तकनीक और अनुभवी टीम के सहयोग से फिल्म निर्माण से लेकर पोस्ट-प्रोडक्शन तक की सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है। संस्था का स्लोगन “Dream… Create… Inspire…” है, जो युवाओं और कलाकारों को नई संभावनाओं की ओर प्रेरित करता है।

संस्था के साथ निर्देशक बी. भूषण (बिहार भूषण) , वित्तीय सहयोगी डॉ. परविंद यादव, डीओपी अन्नू शर्मा सहित कई कलाकार और तकनीकी विशेषज्ञ जुड़े हुए हैं। टीम में अभिनेता नीतीश पासवान, मोनू कुमार सिन्हा तथा अन्य सदस्य भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

एनआरएसएम फिल्म्स प्रोडक्शन के कार्यालय का पता रामबाग रोड, रमना मिठनपुरा, मुजफ्फरपुर (बिहार)-842002 है। संस्था से संपर्क के लिए 6205711524, 7667368008 एवं 7079233829 नंबर जारी किए गए हैं।

संस्था का कहना है कि वह आने वाले दिनों में क्षेत्रीय सिनेमा, डॉक्यूमेंट्री, म्यूजिक वीडियो और अन्य रचनात्मक परियोजनाओं के माध्यम से बिहार की प्रतिभाओं को एक नया मंच प्रदान करेगी।

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This