How to Get AdSense Approval for News a Portal
Home » Uncategorized » टीबी मुक्त भारत अभियान: गोरौल CHC में 40 मरीजों के बीच बंटी पोषण सामग्री।

टीबी मुक्त भारत अभियान: गोरौल CHC में 40 मरीजों के बीच बंटी पोषण सामग्री।

गोरौल (वैशाली)। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में ‘टीबी मुक्त भारत अभियान’ के तहत एक विशेष शिविर का आयोजन कर 40 टीबी मरीजों के बीच पोषण से भरपूर खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। यह अभियान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार एवं स्वास्थ्य प्रबंधक रेणु कुमारी की देखरेख में चलाया जा रहा है।चिकित्सा पदाधिकारियों ने बताया कि टीबी से पूरी तरह ठीक होने के लिए नियमित दवा के साथ-साथ बेहतर खान-पान और उच्च प्रोटीन युक्त आहार बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से चिन्हित किए गए सभी 40 पीड़ित मरीजों को राहत सामग्री से भरा थैला सौंपा गया। इस विशेष किट में मरीजों को 30 पीस अंडा, चना दाल, सोयाबीन बड़ी और सरसों तेल सहित कई अन्य जरूरी सामग्रियां उपलब्ध कराई गईं। स्वास्थ्य प्रबंधन ने साफ किया कि मरीजों को पोषण किट देने का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।सामग्री वितरण के दौरान मुख्य रूप से उपस्थित सांसद प्रतिनिधि संजय कुमार सिंह, डॉ. संजय कुमार और बंदना कुमारी ने मरीजों से बातचीत की और उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने मरीजों को समय पर दवा खाने और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी। मौके पर अस्पताल के कई अन्य स्वास्थ्य कर्मी और स्थानीय लोग मौजूद थे। — जाहिद वारसी (गोरौल)

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This