How to Get AdSense Approval for News a Portal
Home » Uncategorized » बड़ी बहन की शादी में वीडियो बनाने आया युवक, 16 साल की नाबालिग छोटी बहन को लेकर हुआ फरार

बड़ी बहन की शादी में वीडियो बनाने आया युवक, 16 साल की नाबालिग छोटी बहन को लेकर हुआ फरार

गोरौल (वैशाली)।शादी समारोहों में यादों को कैमरों में कैद करने आने वाले कैमरामैन कभी-कभी ऐसी घटनाओं को अंजाम दे देते हैं जो पूरे परिवार को सदमे में डाल देती हैं। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला गोरौल थाना क्षेत्र के एक गांव से सामने आया है। यहाँ बड़ी बहन की शादी की वीडियोग्राफी करने आए एक कैमरामैन ने दुल्हन की 16 वर्षीय नाबालिग छोटी बहन को ही प्रेम जाल में फंसाकर भगा ले गया। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, पीड़ित लड़की के भाई ने बताया कि उसकी बड़ी बहन की शादी का समारोह चल रहा था। शादी में वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी के लिए जंदाहा थाना क्षेत्र के चमरुपुर गांव निवासी गोलू कुमार को बुलाया गया था। शादी की रस्मों के दौरान ही आरोपी कैमरामैन गोलू ने झांसा देकर नाबालिग छोटी बहन से बातचीत शुरू की और उसका मोबाइल नंबर ले लिया। घटना की रात करीब 12 बजे, जब शादी की रस्में चल रही थीं, नाबालिग लड़की बाथरूम जाने का बहाना बनाकर घर से बाहर निकली। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटी, तो परिजनों को चिंता हुई। परिवार के लोगों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन शादी के माहौल और रात के अंधेरे में उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला।आरोपी का गोलमोल जवाब, पुलिस की छापेमारी जारीबहन के गायब होने के बाद जब संदेह के आधार पर कैमरामैन गोलू कुमार के मोबाइल नंबर पर संपर्क किया गया, तो उसने परिजनों को कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया और टालमटोल करने लगा। इसके बाद परिजनों को पूरा माजरा समझ आया।मामले की गंभीरता को देखते हुए गोरौल थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि लड़की के भाई के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपी के ठिकानों का पता लगा रही है और लड़की की सुरक्षित बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है।रिपोर्ट: जाहिद वारसी

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This