गोरौल (वैशाली)। स्थानीय थाना क्षेत्र के पैगम्बरपुर गोरीगामा गांव में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में स्मैक बरामद किया है। पुलिस ने मौके से एक धंधेबाज को भी रंगेहाथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई।गुप्त सूचना पर पुलिस ने मारा छापाथानाध्यक्ष सुनील कुमार द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, पुलिस को पुख्ता जानकारी मिली थी कि पैगम्बरपुर गोरीगामा गांव में एक व्यक्ति अपने घर में भारी मात्रा में स्मैक के डिब्बे छिपाकर रखा हुआ है और उसे बेचने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चिन्हित घर पर छापेमारी की।भागने की कोशिश कर रहा आरोपी दबोचा गयापुलिस बल को अचानक अपने घर पर देख कर एक युवक भागने का प्रयास करने लगा। हालांकि, मुस्तैद पुलिस जवानों ने पीछा कर उसे मौके पर ही खदेड़ कर पकड़ लिया। पूछताछ में पकड़े गए आरोपी की पहचान उसी गांव के निवासी प्रिंस कुमार के रूप में हुई है।बिस्तर के नीचे से बरामद हुआ नशीला पदार्थगिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने प्रिंस कुमार के घर की सघन तलाशी ली, तो कमरे में बिछे बिस्तर (बेड) के नीचे से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस ने वहां से विभिन्न आकारों के कुल 1610 डिब्बों में बंद स्मैक जब्त किया। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई और इसके बैकवर्ड-फॉर्वर्ड लिंकेज (सप्लाई चेन) का पता लगाने में जुट गई है।(रिपोर्ट: जाहिद वारसी)








