How to Get AdSense Approval for News a Portal
Home » Uncategorized » घर छोड़ विद्यालय की कुर्सी पर सोते हैं शिक्षक, खर्राटे मारते आलोक रंजन की तस्वीर वायरल।

घर छोड़ विद्यालय की कुर्सी पर सोते हैं शिक्षक, खर्राटे मारते आलोक रंजन की तस्वीर वायरल।

गोरौल (जाहिद वारसी)।प्रखंड क्षेत्र का मध्य विद्यालय कटरमाला इन दिनों पठन-पाठन के बजाय अव्यवस्था और अनुशासनहीनता की खबरों को लेकर सुर्खियों में है। विद्यालय के एक शिक्षक की वायरल तस्वीर ने यहाँ की लचर शिक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर में कुर्सी पर पैर फैलाकर गहरी नींद में सो रहा व्यक्ति कोई आम नागरिक नहीं, बल्कि इसी विद्यालय के शिक्षक आलोक रंजन हैं। बच्चों को ज्ञान देने के बजाय गुरुजी क्लासरूम में ही खर्राटे मारते दिख रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।अधिकारियों की पहली पसंद था यह स्कूलस्थानीय लोगों के मुताबिक, पूर्व में यह विद्यालय पठन-पाठन और बेहतरीन अनुशासन के मामले में जिले भर में काफी चर्चित था। जिले या प्रदेश से जब भी कोई आला अधिकारी प्रखंड में शिक्षा व्यवस्था की जमीनी हकीकत देखने आते थे, तो स्थानीय शिक्षा विभाग के अधिकारी सीधे उन्हें कटरमाला विद्यालय लेकर पहुंचते थे। उस समय यहाँ की चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था को देखकर अधिकारी भी तारीफ करते नहीं थकते थे, लेकिन आज यहाँ की व्यवस्था पूरी तरह लुंज-पुंज हो चुकी है। शिक्षक अपनी घर की नींद विद्यालय की कुर्सी पर पूरी कर रहे हैं, जिससे साफ है कि यहाँ अनुशासन का नामोनिशान नहीं बचा है। ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षक आलोक रंजन का रोज का रूटीन विद्यालय में सुबह 11 बजे आने का है। देर से आने के बाद भी उन्हें बच्चों की पढ़ाई से कोई मतलब नहीं रहता। वे पूरी तरह बेलगाम हो चुके हैं और किसी की बात सुनना गवारा नहीं करते। यदि विद्यालय का कोई अन्य सहकर्मी या अभिभावक उन्हें समय पर आने और बच्चों को पढ़ाने की सलाह देता है, तो वे सीधे झगड़ा करने और उलझने पर उतारू हो जाते हैं। इनके इस अड़ियल व्यवहार से न सिर्फ छात्र और अभिभावक त्रस्त हैं, बल्कि विद्यालय के अन्य शिक्षक भी खुद को असहज महसूस करते हैं।

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This