How to Get AdSense Approval for News a Portal
Home » Uncategorized » लाखों का ठगी करने वाला दो फ्रौड को पुलिस ने किया गिरफतार।

लाखों का ठगी करने वाला दो फ्रौड को पुलिस  ने किया गिरफतार।

गोरौल थाना क्षेत्र के गोढ़ीया चौक से दो लोगो को पेफ़ोन के जरिये फर्जीवाड़ा करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बताया गया है शेखपुरा जिले के मेहुश थाना क्षेत्र अंतर्गत मेहुश गांव निवासी अमरजीत राज एवं पटना जिले के महावीर कलौनी निवासी राजेश कुमार ने जगह जगह जाकर दुकानदारों से हजारों रुपये का सामान खरीद कर पैक करा लेता था और पे-फ़ोन  पर फर्जी तरीके से पैसा भेजने का स्क्रीन शॉट दिखा पर फरार हो जाता था.  जब दुकानदार खाता चेक करता था तो  खाता नील बताता था जिसके वाद कई लोगो ने थाने में आवेदन देकर प्रथमिकी भी दर्ज कराया है. ये दोनों सबसे पहले विजली के दुकानदारों को अपना निशाना बनाता था. दोनों बिजली के तार सहित काफी मात्रा में बिजली का  अन्य सामान लेता था और पे फ़ोन पर रुपया भेजने का फर्जी मैसेज भेज देता था. दोनों पर महुआ, सराय, गोरौल, सेनुआरी सहित दर्जनों थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया गया है. गुरुवार को भी दोनों ने गोढ़ीया चौक पर बिजली दुकानदार मिंटू कुमार को निशाना बनाने के फिराक में था  जैसे ही समान के बदले पे फ़ोन पर पैसा देने की बाते कही तो दुकानदार को शंका हो गया और दुकानदार ने अन्य दुकानदारों को इसकी जानकारी दी जिससे बाद कई लोग पहुंच गये  उन दोनों की पोल खुल गयी.
सूचना मिलते ही अवर निरीक्षक अजय कुमार  ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुचकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है.
      थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि दो
व्यक्तियों को एक बाइक सहित गिरफ्तार किया गया है , अभी पूछताछ की जा रही है. दोनों ने कुछ मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार भी किया है. महुआ , सराय थाने में भी दोनों पर मामला दर्ज होने की बाते सामने आई है. दोनों थाने को सूचना दिया गया है. छानबीन के बाद प्राथमिकी दर्ज किया जायेगा.

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This