गोरौल (वैशाली)। बिहार के वैशाली जिला अंतर्गत गोरौल थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने पीरापुर मथुरा गांव स्थित राम-जानकी मंदिर के पुजारी को गांजा बेचने के आरोप में रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह रिपोर्ट जाहिद वारसी द्वारा साझा की गई है।गोरौल थाना अध्यक्ष सुनील कुमार द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी कि पीरापुर मथुरा गांव के राम-जानकी मंदिर का पुजारी अपने पास भारी मात्रा में गांजा रखे हुए है। वह इस गांजे की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर स्थानीय स्तर पर बेचता है।सूचना की कड़ाई से तस्दीक करने के लिए जब पुलिस टीम मंदिर परिसर पहुंची, तो वहां एक व्यक्ति बैठा मिला। पूछताछ में उसने अपनी पहचान इसी गांव के निवासी राजकपूर पांडेय के रूप में बताई, जो मंदिर में पुजारी का काम करता है।बिस्तर के नीचे से मिला गांजापुलिस ने जब पुजारी के कमरे और सामान की तलाशी ली, तो उसके बिस्तर के नीचे से 264 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिसिया पूछताछ के दौरान आरोपी पुजारी राजकपूर पांडेय ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि वह महुआ (वैशाली) से कुल 5 किलोग्राम गांजा खरीद कर लाया था। इसमें से अधिकांश गांजे को वह छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर पहले ही बेच चुका था और बचा हुआ हिस्सा बरामद किया गया है।पुलिस ने बरामद गांजे को जब्त करते हुए आरोपी पुजारी राजकपूर पांडेय को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस घटना के बाद से स्थानीय इलाके और श्रद्धालुओं के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।









One Comment
What I like most is how transparent they are with the terms and conditions. No hidden tricks or sudden account limits. The promotions calendar keeps things exciting and the cashback is actually useful. A solid choice for anyone looking for a trustworthy gaming spot. bdstar75