How to Get AdSense Approval for News a Portal
Home » Uncategorized » बिहार » विधालय से फरार हुई छात्रा विधालय में मचा अफरा तफरी।

विधालय से फरार हुई छात्रा विधालय में मचा अफरा तफरी।

गोरौल प्रखंड क्षेत्र के कस्तुरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय कटरमाला में उस समय अफरा तफरी मच गई जब विद्यालय की एक आठवीं वर्ग की छात्रा किसी को बिना कुछ कहे विद्यालय से चुपचाप निकल गई । हुआ यह कि विद्यालय में दो लड़की के बीच झंझट हुई और लप्पड़ थप्पड़ भी चली ।
इसी को लेकर कटरमाला निवासी शिवनाथ पासवान की नतिनि जो कस्तुरबा विद्यालय की छात्रा है ने चुपके से विद्यालय से निकल गई और ननिहाल चली गई ।
इधर विद्यालय परिवार की बेचैनी बढ़ गई और खोजविन करने में लग गए । सवाल उठता है कि जिस समय उक्त छात्रा विद्यालय से निकली उस समय विद्यालय के वार्डेंन क्या कर रही थी, क्या उनकी जिमेवारी नहीं थी । विद्यालय के नाइट गार्ड कहाँ थे और क्या कर रहे थे जिस समय उक्त छात्रा विद्यालय से निकली । घंटो बाद उक्त लड़की अपने ननिहाल के परिजन के साथ विद्यालय में आ पहुंची और परिजन हंगामा मचाने लगे और सवालिया निशाना साधते हुए कहा  कि आप लोगों कि इस तरह के गैरजिम्मेदाराना एंव अनुशासन हीन संस्था में रहने लायक नहीं । मध्य विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यपक प्रशांत कुमार के आग्रह पर मामले को शांत कराया गया । स्थानीय लोगों का कहना है कि एक समय ऐसा था कि यह विद्यालय अनुशासित रहने के मामले में चर्चित था । खास बात तो यह है कि इधर मध्य विद्यालय की प्रधानाध्यापक चंचला कुमारी एंव कस्तुरबा विद्यालय की वार्डेन डौली कुमारी एक ही दिन छुट्टी पर चली गई। वैसे भी यह विद्यालय जो पहले हुआ करती थी वह अब नहीं रह गया ।

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This