How to Get AdSense Approval for News a Portal
Home » Uncategorized » बिहार » वैशाली के गोरौल में मां-बेटे के अपहरण का मामला, छानबीन में जुटी पुलिस।

वैशाली के गोरौल में मां-बेटे के अपहरण का मामला, छानबीन में जुटी पुलिस।

गोरौल (वैशाली)। गोरौल थाना क्षेत्र के एक गांव से मां और उसके नौ वर्षीय बेटे के अपहरण का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर अपहृत महिला के परिजनों ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।दर्ज मामले के अनुसार, अपहृत महिला का पति चेन्नई में रहकर मजदूरी करता है। महिला घर पर अपने नौ साल के बेटे मयंक राज के साथ रहती थी। परिजनों का आरोप है कि इसी दौरान थाने के ही सोंधो मुबारक गांव निवासी अजीत कुमार का महिला के घर पर आना-जाना शुरू हो गया। मौका पाकर अजीत ने महिला और उसके मासूम बेटे का अपहरण कर लिया और उन्हें अपने साथ ले भागा।परिजनों को मिली केस में फंसाने की धमकीपीड़ित परिवार का कहना है कि जब वे इस मामले की पूछताछ करने आरोपी के घर पहुंचे, तो आरोपी के पिता विशनदेव राम ने उनके साथ गाली-गलौज की। आरोपी के पिता ने धमकी देते हुए कहा, “मेरा बेटा तुम्हारी बहन को ले गया है। अगर ज्यादा शोर मचाया या पूछताछ की, तो तुम लोगों पर अनुसूचित जाति-जनजाति (SC/ST) प्रताड़ना का झूठा केस दर्ज कराकर जेल भिजवा देंगे।”पुलिस कर रही है छापेमारी मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच में जुट गई है। गोरौल थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मां-बेटी की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। थानाध्यक्ष ने यह भी स्पष्ट किया कि पुलिस हर पहलू पर गौर कर रही है। यह पूरा मामला अपहरण का है या फिर प्रेम प्रसंग का, इसकी गहराई से छानबीन की जा रही है।

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This