How to Get AdSense Approval for News a Portal
Home » Uncategorized » बिहार » गोरौल में आपसी विवाद का खूनी अंजाम: मेले में युवक पर उड़ेल दी खौलते तेल की कड़ाही, हालत गंभीर।

गोरौल में आपसी विवाद का खूनी अंजाम: मेले में युवक पर उड़ेल दी खौलते तेल की कड़ाही, हालत गंभीर।

गोरौल (वैशाली)। स्थानीय थाना क्षेत्र के रसूलपुर कोरीगांव स्थित विषहर स्थान के पास सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आपसी रंजिश के चलते एक युवक पर खौलते हुए गर्म तेल की कड़ाही पलट दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। जख्मी युवक की पहचान धनुखी राय के रूप में हुई है।मेले में हुआ विवादमिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को गांव में विषहर मेले का आयोजन किया गया था। मेले में कई जगहों से दुकानदार आकर जलेबी और पूरी छान रहे थे। इसी दौरान गांव के ही विक्की कुमार और धनुखी राय के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से गाली-गलौज होने लगी। इसी बीच तैश में आकर विक्की कुमार ने पास की एक दुकान से गर्म तेल से भरी कड़ाही उठाई और धनुखी राय के ऊपर फेंक दी।अस्पताल में भर्ती, पुरानी रंजिश का मामलागर्म तेल गिरने से धनुखी राय बुरी तरह जख्मी हो गया। घटना के बाद मेले में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायल धनुखी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। ग्रामीणों के मुताबिक, दोनों परिवारों के बीच पिछले दो महीनों से आपसी विवाद चल रहा था। एक सप्ताह पहले भी दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था, जिसके बाद सोमवार को मेले में यह हिंसक रूप ले लिया।जांच में जुटी पुलिसमामले को लेकर गोरौल थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि फिलहाल पुलिस को इस संबंध में कोई लिखित आवेदन या शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। इसके बावजूद घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है। आवेदन मिलने और जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाएगी।(रिपोर्ट: जाहिद वारसी)

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This

Recent Post